By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नुरपुर पुलिस नशा तस्करों ओर अवैध खनन माफियाओं पर कस रही नकेल,76 केस 65 लाख के करीब काटे चालान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > नुरपुर पुलिस नशा तस्करों ओर अवैध खनन माफियाओं पर कस रही नकेल,76 केस 65 लाख के करीब काटे चालान
crimehimachal

नुरपुर पुलिस नशा तस्करों ओर अवैध खनन माफियाओं पर कस रही नकेल,76 केस 65 लाख के करीब काटे चालान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/04/28 at 6:26 PM
Share
संजीव महाजन, नुरपुर: प्रदेश भर में पुलिस की ओर नशे के ख़ात्मे के लिए अभियान चलाए गए हैं। इसी अभियान के तहत नूरपुर पुलिस भी नशा तस्करों और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला रही हैं। वर्ष 2022 से लेकर अभी तक के अपने इस अभियान के माध्यम से नूरपुर पुलिस नशा तस्करों ओर खनन माफियाओं पर नकेल कस रहे हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस जिला नूरपूर एसपी अशोक रत्न ने बताया कि नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ जो अभियान जारी रखा है उससे नशे के सौदागरों में खलबली सी मच गई है और कई सप्लायर अपना ठिकाना बदलना शुरू कर चुके हैं।
एसपी अशोक रत्न ने कहा कि उन्होंने 26 अगस्त 2022 में यहां जॉइन किया था। यह नया जिला बना था जिम्मेवारी बहुत थी, इसलिए हमने बहुत बारीकी से यहां काम करना शुरू किया और जो यहां नशे के बड़े सप्लायर थे हमने उन्हें ढूंढना शुरू किया ताकि वह पकड़े जाएं। हमने पिछले साल से अभी तक 76 केस दर्ज किए जिसमें हेरोइन की 2.900 ग्राम की खेप जिसमें जो मुख्य सप्लायर है उससे 1.1 किलो चिट्टा बरामद किय था और जब हमने उसकी बारीकी से जांच की तो उससे एक करोड़ पांच लाख कैश भी बरामद किया गया। हमें ओर भी सूचना मिली जिसपर हमने ओर भी जो सप्लायर थे उन्हें  भी पकड़ा हैं।
इंदौरा बैरियर चौक पर 260 ग्राम चिट्टा यहां पुलिस ने बरामद किया। इसके साथ ही हमने उस सप्लायर को भी पकड़ा जो होशियारपुर से था अभी कुछ दिन पहले गिरफ्तारी की थी जिसका नाम टिंकू था जब हमने छानबीन की तो बता चला कि उसकी पहुंच डलहौजी, नूरपूर, डमटाल, जसूर इत्यादि तक थी उसके संपर्क में 27 लोग थे जो चिट्टे के आदि थे। हमने इन 27 लोगों को बुलाया और उनसे पूछताछ की। हमने अभी तक 1.77 ग्राम चरस,भूक्की 10 किलो के करीब और 2.900 ग्राम हेरोइन पकड़ा गया हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमें इस नशे को खत्म करना है तो हमें मेन बड़े सप्लायर को पकड़ना होगा और इनकी संपत्ति को जब्त करना पड़ेगा। एसपी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य है कि  चिट्टे का जो व्यापार चल रहा उसे खत्म कर सके और युवाओं को चिट्टे के नशे से बचा सके ।
वहीं अवैध खनन को लेकर नूरपुर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में बताते हुए एसपी ने कहा की अवैध खनन के हमने 65 लाख के करीब चालान किए हैं। कई टिपपर , टैक्टर भी कब्जे में लिए हैं।कार्रवाई  होने से खनन जो मशीनों की ओर से किया जाता है उसमें रोक लगी हैं। हम हर तरीके से अवैध खनन रोकने को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। हमारे इलाके में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां अवैध खनन को लेकर अगर हमें सूचना मिलती है तो हम उनपर कार्रवाई कर रहे हैं।
एसपी अशोक रत्न ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी से अपील है कि वह नशे से दूर रहें। हम नशे के खिलाफ विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान भी कर रहे हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि  अगर कोई नशे का आदी हो गया हो उसे छोड़ना हो तो उसकी खुद को भी मजबूत बनाना होगा और नशे से दूर रहना होगा ।
TAGGED: 65 lakh, 76 cases, challans, crackdown, drug, Illegal mining, nurpur, police
admin April 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखें : जयराम
Next Article छोटा शिमला वार्ड में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, सीएम सूक्खु भी रहे हैं इस वार्ड से पार्षद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?