संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही हैं। इनका माफियाओं से नूरपुर पुलिस सख्ती से निपट रही हैं। इसी के तहत पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना फतेहपुर के बेली अनुतंरा में पुलिस ने खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अचानक से छापा मारा।
पुलिस को अपने इस अभियान में सफलता मिली और अवैध खनन में लगे एक पॉकलेन, 8 टिप्परों के नामालूम चालक अवैध खनन में संलिप्त पाए गए जिन्हें मौके से पुलिस ने ज़ब्त कर लिया हैं।
नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में अभियोग अधीन धारा 379,34 भा.दं.सं.व 21(1) अवैध खनन अधिनियम के तहत फतेहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया हैं। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रहे हैं
