संजीव महाजन,नूरपुर:नूरपुर के व्यापारिक कस्बा जसूर में फोरलेन के चलते कार्य को लेकर ट्रेफिक व्यवस्थाओं को लेकर चल रही समास्याओं का निरीक्षण करने नूरपूर एसडीएम गुरसिमर सिंह व पुलिस जिला नूरपुर एएसपी मदन कांत जसूर पहुंचें उन्होंने वहां फोरलेन निर्माण अधिकारियों ओर लोकल बस ऑपरेटर से बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुचारु ढंग से लागू करने को लेकर बातचीत की ताकि ट्रैफिक व्यवस्थाओं की वजह से किसी को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।
नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि जसूर कस्बा में पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक को लेकर ,पानी के छिड़काव को लेकर समास्या चली हुई थी। हमने एचआरटीसी, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ओर एनएच के अधिकारियों के साथ यहां मीटिंग की है और जो समास्याएं ट्रैफिक को लेकर आ रही हैंउसके बारे बात की गई और जल्द ही इन सब समास्याओं का हल किया जाएगा ।
