By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केसर की खेती कर मुनाफा कमा रहे किन्नौर के किसान, जिले का सांगला क्षेत्र केसर की खेती के लिए काफी उपयुक्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केसर की खेती कर मुनाफा कमा रहे किन्नौर के किसान, जिले का सांगला क्षेत्र केसर की खेती के लिए काफी उपयुक्त
himachalNews

केसर की खेती कर मुनाफा कमा रहे किन्नौर के किसान, जिले का सांगला क्षेत्र केसर की खेती के लिए काफी उपयुक्त

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/04/30 at 4:36 PM
Share
अनिल कुमार, किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर जहां सेब की खेती के लिए विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान रखता हैं। वहीं अब यह जिला सबसे महंगी फसल केसर के खेत में भी अपनी एक अलग पहचान बना रहा हैं। किन्नौर जिला के सांगला में किसान केसर की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है ओर समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से जिला के किसानों व बागवानों को केसर की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।
जिला कृषि अधिकारी किन्नौर डॉ. ओ.पी बंसल बताते हैं कि केसर समुद्र तल से 1500 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर शुष्क और सम-सितोषण जलवायु में उगाया जाता हैं। भोगौलिक दृष्टि से किन्नौर की जलवायु केसर की खेती के लिए अनुकूल हैं ओर जिला का सांगला क्षेत्र केसर की खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं। जिला में केसर की खेती होने से जहां किसानों व बागवानों को अच्छी आमदनी प्राप्त होगी वहीं प्रदेश की आर्थिकी में भी वृद्धि होगी।
यह हैं केसर की उपयोगिता व आर्थिक महत्व 
डाॅ. ओ.पी. बंसल ने केसर की उपयोगिता व आर्थिक महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि केसर में औषधीय गुण होते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने इत्यादि जैसी कई बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता हैं
उन्होंने बताया कि देश में केसर की मांग लगभग 100 टन हैं, बल्कि पैदावार लगभग 6 से 8 टन ही हो रही हैं। वर्तमान में केसर की पैदावार केवल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा व किश्तवाड़ जिला में हो रही हैं ओर शेष आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए केसर का विदेशों से आयात किया जाता हैं। इसके दृष्टिगत भारत में केसर की खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है।
इस तरह किन्नौर में केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए हो रहा काम 
केसर की खेती को जिला किन्नौर में बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग तथा सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी पालमपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला में विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां जिला के किसानों व बागवानों को केसर उगाने बारे पूरी जानकारी प्रदान की जा रही हैं। वहीं प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे  हैं। इसी प्रकार के एक प्रशिक्षण शिविर में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी पालमपुर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक राकेश कुमार ने जिला के किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि केसर की बिजाई से एक माह पहले खेत को तैयार करना होता है और इसमें देसी खाद का उपयोग करने से अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने बताया कि केसर के पौधों में लगभग 15 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए और गहराई भी 12 से 15 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
सितंबर माह में होती गई केसर की बिजाई
सितंबर माह के पहले सप्ताह में केसर की बिजाई होती हैं और अक्तूबर माह में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। जैसे ही फूल खिल जाए उसे तोड़कर सुखाना होता है और डब्बी में बंद करके रखना होता हैं ताकि उसकी नमी खराब न हो। उन्होंने बताया कि केसर का बीज उत्पादन भी एक अच्छा विकल्प है और यह बाजार में 400-500 रुपए प्रति किलो बिकता हैं। केसर का अच्छा उत्पादन देश में होने से अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों पर भारत को केसर की आपूर्ति के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
केसर की खेती को लेकर किसानों की यह हैं राय
सांगला तहसील के किल्बा गांव की निवासी गंगा बिष्ट बताती हैं कि उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जिला में केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया, जहां से उन्हें केसर की खेती करने का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। वर्तमान में वह अपने खेतों में केसर की खेती कर रही हैं, जिसके उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने जिला में केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार के इस कदम से जिला के किसानों की आर्थिकी को और अधिक गति प्राप्त होगी।
सांगला के मेहनतकश किसान नितिश कुमार केसर की खेती पर अपने अनुभव सांझा करते हुए कहते हैं कि उन्होंने भी प्रदेश सरकार की जिला में केसर की खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया जहां उन्हें केसर की खेती करने की प्रेरणा मिली अब वह केसर की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के किसानों व बागवानों के लिए सेब के साथ-साथ केसर की खेती आय का एक अच्छा स्त्रोत है तथा वह जिला के अन्य किसानों को भी केसर की खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
TAGGED: cultivating, farmers, Kinnaur, saffron, Sangla, suitable
admin April 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर में चाय की दुकान चलाने वाला देशी नुस्खों से कर रहा लोगों का इलाज़, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
Next Article राजभवन में हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?