अरविंदर सिंह,हमीरपुर: संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद सुनिश्चित करना होगा। यह बात भाजपा मंडल हमीरपुर की आवासीय बैठक के दूसरे दिन सोमवार को प्रथम सत्र में बतौर मुख्य वक्ता मंडल पदाधिकारियों व कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी ,भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने कही।
इससे पहले भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, मुख्य वक्ता नरेंद्र अत्री व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। नरेंद्र अत्री ने कहा मंडल से संबंधित मंडल, जिला व प्रदेश में विभिन्न मोर्चे- प्रकोष्ठ के अध्यक्ष-संयोजक व पदाधिकारियों को भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए संगठन कार्यों को पूरा करने के लिए अपने अपने क्षेत्र के जिम्मेवार कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद को संपर्क करना होगा और इस सामूहिक प्रयास से ही पार्टी को ताकत मिलेगी।
दूसरे सत्र में सोशल मीडिया के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा ने भाजपा की सरल ऐप के बारे में सभी को विस्तृत रूप से बताया। तीसरे अंतिम सत्र में पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बसर्वप्रथम आज की बैठक की शुरुआत मंडल के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की । इस दौरान भाजपा मंडल, जिला प्रदेश कार्यसमिति के पधाधिकारी मोजूद रहे।
