अरविंदर सिंह,हमीरपुर: विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार हमीरपुर के होटल हमीर में पहुंचे थे। इस दौरान नड्डा ने जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल सदस्यों के साथ बंद कमरे में चर्चा की । इसके बाद गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आग्रह पर हमीरपुर बाजार में खादी बोर्ड की शो रूम को विशेष तौर पर खुलवाया।
जेपी नड्डा के साथ ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य नेता भी शो रूम के अंदर गए और यहां खरीददारी भी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इस अवसर पर अपने लिए खादी के कुर्ता पायजामे का सामान भी खरीदा। वहीं खादी बोर्ड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुदान सिंह, सुरेश कश्यप ने भी खादी के परिधानों की खरीददारी की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आवाह्न किया कि आज गांधी जयंती के दिन भाजपा के लोगों से आशा रहती है कि कुछ न कुछ खादी के वस्त्र को खरीदे और जीवन में ज्यादा से ज्यादा खादी का प्रयोग किया जा सके। उन्होंन कहा कि हमीरपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खादी के परिधानों को खरीदने की व्यवस्था की है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खादी में एक लाख 50 करोड का टर्न ओवर महुआ है और यह संभव तब हुआ है जब देशवासियों को प्रेरित करके खादी के ज्यादा प्रयोग के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि खादी के प्रयोग से रोजगार की व्यवस्था भी होती है और आर्थिक दृष्टि से हम देश को भी मजबूत बनाते है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने आत्मनिर्भरता की बात को पीएम मोदी साकार कर रहे है और भाजपा के लोग भी खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रहे है।
बता दे की भाजापा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते कल होटल हमीर में भाजपा मिशन रिपीट को पूरा करने के लिए भी जिला हमीरपुर में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल सदस्यों को टिप्स दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सुदान सिंह भी मौजूद रहे।
