सचिन शर्मा, मनाली: शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में रामबाग में नगर परिषद की ओर से आयोजित किए गए सम्मान समारोह में भाग लिया। मनाली स्थित मनुरंगशाला में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यहां श्मशानघाट के सौंदर्यकरण की आधारशिला भी रखी।इसके अलावा वॉल्वो बस स्टैंड के समीप मनाली के प्रवेश द्वार का भी शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने रोटरी क्लब और व्यापार मंडल के लिए बनने वाले कार्यालय का भी शिलान्यास किया।
