सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- स्वास्थ्य मंत्री क्षेत्र कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल सोमवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहें । इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने आश्रय सदन बाई पास सोलन में गौ-पूजन और हवन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की बधाई दी।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि आज के समय में कुछ लोग ऐसे हैं जो गोवंश की रक्षा और उनकी सेवा कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज देखने को मिल रहा है कि यदि गाय दूध नही देती है तो उसे सड़को पर छोड़ दिया जाता है,जो कि गलत है।उन्होंने कहा कि जो ट्रेंड आज समाज मे देखने को मिल रहा है कि गाय को सड़कों या जंगलों में छोड़ दिया जाए इसे बदलने की जरूरत है और इसको लेकर सरकार भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग गोवंश की सेवा कर रहे है उन्हें भी मदद करने का कार्य किया जाएगा।
