सचिन शर्मा,मनाली(TSN): विधायक रवि ठाकुर इन दिनों स्पीति दौरे पर हैं। विधायक के स्पीति पहुंचने पर समुदो में स्थानीय लोगों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ग्यु गांव में विधायक ने लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने गांव के बन रहे मोबाइल टावर के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी।
ग्यू गांव में मुख्य गेट बनाने की मांग को स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही वन विभाग को गैंग हट बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश विधायक ने दिए। लिंक रोड़ को मेटलिंग करने की मांग भी लोगों ने विधायक के समक्ष रखी ।
विधायक ने बताया कि ग्यू गांव के नाले के चैनेलाइजेशन के करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली परियोजना को प्रथम अनुमति मिल चुकी हैं। इसकी आगामी प्रक्रिया तीव्र गति से चली हुई है। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि गेट निर्माण और महिला मंडल को चौकसे खरीदने के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।
स्पीति दौरे के दौरान हुरलिंग, शिचलिंग, माने योगमा, माने गोंगमा में भी विधायक ने जन शिकायतें सुनी।
ढंखर और लरी गांव के लोगों की जनसमस्याएं सुनी और सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रेम चंद, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह टी ए सी सदस्य वीर भगत, छेवांग, सन्नी, केशंग रापचिक उपस्थित रहे।
वाटर एटीएम का किया लोकार्पण
ताबो गांव में 23 लाख की लागत दो वाटर एटीएम का लोकार्पण भी विधायक ने किया। अब काजा में कुल चार वाटर एटीएम हो चुके हैं। उक्त एटीएम से यहां घूमने आने वाले सैलानियों को एक रुपये प्रति लीटर पर स्वच्छ गर्म और ठंडा पानी मिल सकेगा। इसमें एक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी जबकि 500 लीटर फिल्टर हो चुका पानी स्टोर किया जा सकेगा। अगर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो आठ घंटे तक इनवर्टर से वाटर एटीएम चला रहेगा। सैलानियों के आने से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होता है।वाटर एटीएम होने से प्लास्टिक की बोतल का दोबारा इस्तेमाल हो सकेगा।
