अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शुक्रवार को मकर संक्रांति के का पर्व प्रदेश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन पर लोगों ने जहां अपने घरों सहित मंदिरों में जाकर दान पुनः किया तो वहीं खिचड़ी का भोग भी लगाया गया। इस खास दिन पर हमीरपुर के व्यापारी वर्ग ने बाजार में जलेबियों का भंडारा लगाया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व पर जलेबी के भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस भंडारे में व्यापरियों के साथ-साथ लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भंडारे में जलेबी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी लाइन लगी रही। व्यापारी अश्वनी जगोता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व पर जलेबी के भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह भंडारा माता के आशीर्वाद से किया जा रहा है और आगे भी उन्हीं के आशीर्वाद से ऐसे भंडारों का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों में अश्वनी जगोता , वितुल गुप्ता , चंदन व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
