By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized >
Uncategorized

मंडी में प्रेस वार्ता में बोले डीजीपी संजय कुंडू..अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं प्रदेश पुलिस जवान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/16 at 7:14 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से मची भारी तबाही को लेकर पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम 15 सितंबर तक राहत और रेस्क्यू के लिए कार्यशील रहेंगे। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने मंडी के पुलिस लाईन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही। संजय कुंडू ने कहा कि मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला पुलिस ने एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य किया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मंडी एसपी सौम्या की पीठ थपथपाई गई है।

आपदा की घड़ी में बगैर थके और रूके दिनरात लोगों के साथ खड़ी है प्रदेश पुलिस

संजय कुंडू ने कहा कि मंडी पुलिस के जवान आपदा की इस घड़ी में बगैर थके और बगैर रूके दिनरात लोगों के साथ खड़े रहे। अभी भी पुलिस के जवान 24 घंटे प्रभावित क्षेत्रों में डयूटी पर सेवाएं दे रहे हैं। संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को पुलिस ने बतौर चुनौती स्वीकार करते हुए बखूबी निभाया है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई त्रासदी से हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी बहुत कुछ सिखने को मिला है। इसके अंतर्गत प्रदेश पुलिस ने सरकार से कुल्लू के मणीकर्ण में पुलिस थाना और कसोल में डीएसपी कार्यालय खोलने की मांग की है। इसके साथ सूबे के हर पुलिस थाना में आपदा प्रबंधन टीम और दुर्गम क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की तैनाती भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सबसे पहले राहत पहुंचाने वाली पुलिस होती है। अब पर्यटक प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भी जा रहे हैं, इसलिए प्रदेश में पर्यटकों को राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार होना पड़ेगा।

बता दें कि मंडी पुलिस ने आपदा प्रबंधन के दौरान विभिन्न स्थानों से 7 शवों को बरामद किया है। इनमें से 3 शवों की पहचान हो चुकी है और 4 अन्य शवों की पहचान होना अभी बाकी है। पुलिस थाना औट में पार्क किए गए 6 दो-पहिया,14 एलएमवी गाड़ियां और 6 ट्रक बहने से पुलिस को 94 लाख 50 हजार 17 रूपए का वित्तीय नुकसान हुआ है। वहीं ब्यास नदी के किनारे स्थापित कैमरों को बाढ़ से पहुंचे नुकसान के बाद ठीक कराने के लिए लगभग 5 लाख की राशि खर्च होगी। इसके साथ मंडी जिला के उपमंडल थुनाग के पुलिस थाना जंजैहली में बाढ़ के कारण 1 लाख 70 हजार का नुकसान हुआ है। आपदा की स्थिति में मंडी पुलिस द्वारा 700 प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 20 लोगों को रेस्क्यू किया है।

TAGGED: Mandi DGP sanjay kundu
Chandrika July 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?