By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ऑफ़िस में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/07/08 at 1:30 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता कहे जाने वाले स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया । इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा हैं। हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा।
वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे।  पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जब उनकी नीतियों पर प्रदेश आगे बढ़ेगा।
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता रहे, उसी तरह वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी हिमाचल प्रदेश भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की गिनती प्रदेश के सबसे कद्दावर नेताओं में होती हैं।
TAGGED: congress, death anniversary, office, Second, Shimla, tribute, Virbhadra Singh
admin July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?