Shimla, 1 May (TSN)-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के शरची गांव में जन संवाद शिविर की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, मंत्री नेगी ने दी जानकारी
राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी सार्वजनिक करेगी। नेगी ने कहा कि जन शिकायतों का शीघ्र समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।राजस्व मंत्री ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण जनता से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर सरकार उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रही है.
