संजु चौधरी, शिमला: हिल्स क्वीन शिमला में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों ने दिल खोलकर अपने प्यार का इजहार किया। किसी ने फूल तो किसी ने महंगे तोहफे देकर अपने प्रेमी को खुश किया। वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए बाहरी राज्यों के नवविवाहित जोड़ों व युवा व युवतियां काफी संख्या में शिमला पहुंचे। इस अवसर पर शहर में खासी रौनक देखने को मिली। इसके अलावा पर्यटन स्थलों एवं पार्क पर भी नवविवाहित जोड़ों को चहल-कदमी व फोटो खिंचवाने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।
रिज मैदान व मॉल रोड पर स्थानीय युवाओं सहित पर्यटक जोड़े अपने प्यार का इजहार करते देखे गए। शिमला के मॉल रोड व रिज मैदान पर स्कूलों व कॉलेज के लकड़े व लडकियों ने अपना वैलेंटाइन डे मनाया। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्य से आए लोगों ने वैलेंटाइनस-डे को यादगार बनाने के लिए शिमला की ठंडी वादियों में दिनभर खूब मस्ती की। कुछ युवा बर्फ बीच अपने वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए फागू, कुफरी, नारकंडा आदि स्थानों पर गए ओर अपने प्यार का इजहार किया।
होटलों में चला पार्टियों का दौर
शहर के होटलों में वैलेंटाइन डे के प्रति अच्छा क्रेज रहा और यहां पर शाम को पार्टियों का आयोजन किया गया। नवविवाहित जोड़ों ने पार्टियों में खूब धमाल मचाया। गाने-बजाने से सजी पार्टियों में कप्पल के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। नव युवाओं ने अपने प्रेमी को खास यादगार तोहफा देने के लिए सरप्राईज पार्टियों का आयोजन किया।
सोशल मीडिया पर खूब दिखा क्रेज
वैलेंटाइन डे मानाने का सोशल मीडिया पर खूब क्रेज दिखा। लोगों ने वटसअप ग्रुप पर एक दूसरे को खूब मैसिज भेज। इसके अलावा फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के मैसेज लोग डालते रहे। इन मैसेज पर लोगों ने काफी रोचक कमेंट किए।
