राकेश,ऊना: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में होना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने मंगलवार शाम नशे की एक बड़ी खेप बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और पुरुष को भी गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस को सूचना मिली थी ऊना के कोटला कलां में एक महिला ओर एक युवक नशे का कारोबार चला रहे हैं।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घर में दबिश देकर एक महिला व युवक को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से नशे की भारी खेप भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 ग्राम चिट्टा भी रिकवर किया हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह महिला फगवाड़ा पंजाब की रहने वाली हैं,जबकि युवक बड़सर का रहने वाला हैं। दोनों कोटला कलां में लिव इन रिलेशन में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं।
