By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंजाब के युवा के हत्या मामले में एक आरोपी सोलन से गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस की गिरिफ्त से है बाहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > पंजाब के युवा के हत्या मामले में एक आरोपी सोलन से गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस की गिरिफ्त से है बाहर
crimehimachal

पंजाब के युवा के हत्या मामले में एक आरोपी सोलन से गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस की गिरिफ्त से है बाहर

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/04/10 at 12:23 AM
Share
राकेश, ऊना: जिला ऊना के गांव गोंदपुर जयचंद में पंजाब के एक युवक की हत्या  के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। मामले को लेकर पुलिस ने रविवार को हरोली थाना में पत्रकार वार्ता कर इस पूरे मामले से पर्दा उठाया।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि 07-04-2023 को थाना हरोली के तहतगांव गोंदपुर जयचंद में रजिंदर कुमार पुत्र स्व. नसीब चंद, निवासी गांव डल्लेवाल, डाकखाना बीनेवाल, तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब उम्र 23 की हत्या के मामले में  वंचित चल रहे आरोपी युवक विशाल सहोता, पुत्र स्व.रमेश सहोता, निवासी गांव सासन जिला ऊना उम्र 23 साल को पुलिस की ओर से  सोलन जिला के सनवाल टोल बैरियर के पास से देर रात गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से पंजाब व दिल्ली में कई जगह रेड की गई थी जिसके परिणामस्वरूप आरोपी विशाल सहोता लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।  पुलिस ने एलेक्ट्रोनिक सर्विलांस ओर मुखबर तंत्र से सूचना हासिल करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।  दिनांक 08-04-2023 को एक टीम आरोपी के बारे में सुराग मिलने पर  पंजाब इत्यादि को रवाना हुई थी जो गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाज़ा पर नाका लगाया और नाकाबंदी के दौरान आरोपी विशाल को पकड़ लिया गया।
आरोपी विशाल सहोता की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व 05 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करके थाना हरोली लाया गया है जिसे अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार हैं। दूसरे आरोपी को पुलिस द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह तीनों एक बाइक पर सवार होकर हिमाचल बॉर्डर पहुंचते हैं और वहां पर जंगल में ले जाकर विशाल व इसका दूसरा साथी राजिंदर कुमार की तेजधार हथियार से हत्या कर इसकी बाइक की चाबी व तेजदार हथियार को जंगल में फेंक कर फरार हो गए थे।
 पुलिस के मुताबिक इनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने पंजाब व अन्य राज्यों में भी दबिश दी थी।  एक आरोपी विशाल सहोता जिसे सोलन जिले से गिरफ्तार किया गया था उस आरोपी के पास से खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे किसी रंजिश का होना बताया जा रहा हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी विशाल  ट्रक ड्राइवर है और उसका पिछला बैकग्राउंड भी खंगाला जाएगा। पुलिस के मुताबिक उनके पास मैनपावर की कमी होने के बावजूद भी उन्होंने हत्या के इस मामले को वारदात होने के कुछ ही घंटों के बाद आरोपी को पकड़ने में भी सफलता हासिल की हैं।
एसपी अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला ऊना, पंजाब के बॉर्डर के साथ सटा हुआ हैं। ऐसे में पंजाब और हिमाचल के बॉर्डर की लंबाई कई किलोमीटर हैं। बॉर्डर एरिया में इससे पहले भी एक मर्डर की वारदात हो चुकी हैं  आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब में भाग जाते हैं ऐसे में उन्होंने अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाने का प्रपोजल तैयार किया हैं। ताकि अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।
पुलिस के मुताबिक यह 10 नई चेकपोस्ट मारवाड़ी, अजोली, बाथरी ,पोलिया, बंगला, आशापुरी, सेहजोवाल , सिंघा ,गोंदपुर जयचंद और बदोली में चेक पोस्ट खोलने का प्रपोजल उन्होंने दिया हैं। अधिकारी के मुताबिक  टाहलीवाल चौकी के अधीन यह मर्डर हुआ है लेकिन पुलिस ने फिर भी मैन पावर की कमी के चलते इस केस में एक आरोपी को जल्द पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। उन्होंने टालीवाल  पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाए जाने की भी सरकार से मांग की हैं यह एरिया इंडस्ट्री जोन में आता है और बॉर्डर पर होने के चलते यहां पर उद्योग में काम करने के लिए लोग बाहरी राज्यों से आते हैं।
TAGGED: accused, arrested, murder case, police custody, Punjab youth, solan, una
admin April 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर तेज रफ़्तार वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई
Next Article अपने गृह स्थल कल्पा पहुंचे बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, स्थानीय देवी देवताओं के समक्ष किन्नौरी नृत्य कर लिया आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?