अनिल कुमार,किन्नौर :प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी रविवार को अपने गृह स्थल कल्पा गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपने स्थानीय देवी देवता ब्रम्हा, विष्णु, नारेनस नागिन माता मंदिर प्रांगण मे जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री पद हासिल करने के बाद यह पहली बार था ज़ब जगत सिंह नेगी अपने गृह स्थल के मंदिर प्रांगण आए। यहां ग्रामीणों ने भी भव्य स्वागत किया।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा स्थित ब्रह्मा विष्णु नारेनस नागिन माता मंदिर प्रांगण मे उक्त देवी देवताओं के समक्ष किन्नौर ज़िला के पारंपरिक लोक नृत्य मे भाग लिया। इस दौरान कल्पा, युवारिंगी, शुदारंग गांव के ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्थानीय देवी देवताओं बसे आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ कल्पा गांव के ग्रामीण मंदिर कमेटी की मांग,आम समस्याएं भी सुनी और सभी समस्याओं व मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
बता दें कि प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी अपने गृह स्थल कल्पा में स्थानीय देवी देवताओं से आशीर्वाद प्रदान करने के बाद मंदिर भोग लेकर आज शाम पूह की ओर रवाना होगे क्योंकि 10 अप्रैल यानि कल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूह का दौरा हैं। ऐसे में जगत सिंह नेगी उनका पूह हैलीपेड़ पर स्वागत करेंगे और केंद्रीय मंत्री के साथ 11 अप्रैल तक साथ रहेंगे।
