बीबीएन : जगत सिंह – प्रदेश के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के अस्पतालों में भी डॉक्टरों ने सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे तक का पेन डाउन हड़ताल की । जिसके कारण अस्पतालों में इलाज करवाने आए मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सबसे बड़ी दिक्कत नालागढ़ के सिविल अस्पताल में आई क्योंकि सोमवार का दिन था और लोग राम शहर बघेरी, पंजेरा, व अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज करवाने के लिए अस्पताल में तो आए,लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा । जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
मरीजों ने जल्द हड़ताल को वापस लेने की उठाई मांग
इस बारे में मरीजों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वह लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ना होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है । मरीजों ने जल्द सरकार से एनपीए बहाल करके डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की मांग उठाई है।
वहीं नालागढ़ में कार्यकारी बीएमओ से बातचीत की तो उनका कहना है कि डॉक्टरस एसोसिएशन की ओर से एनपीए को सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में सोमवार से डेढ़ घंटे की हड़ताल शुरू की है । उन्होंने कहा कि हड़ताल सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे तक की गई है और इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं की गई है, इमरजेंसी मरीजों का इलाज हर रोज की तरह किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार एनपीए को बहाल नहीं करती तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।
