By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल,गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल,गिनाई सरकार की उपलब्धियां
himachalpolitical

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल,गिनाई सरकार की उपलब्धियां

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/05/29 at 4:50 PM
Share
संजु चौधरी,शिमला: बीजेपी केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में हिमाचल में भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी को लेकर शिमला में सोमवार को भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में मुख्य रूप में केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी प्रस्तुति मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा की भारत वो दिन नहीं भूला है, जब ये कहा जाता था कि, हम तो दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं और देश ये दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों के साथ खड़ा है, उनकी सेवा में दिन-रात जुटा हैं। भारत ने वो दिन भी देखा है, जब पोलियो, टेटनस और बीसीजी जैसे टीकों को भारत आने में 50 से ज्यादा साल लग गए थे। ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी दुर्गम इलाकों में भारत सरकार ने सुनिश्चित करवाई। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखों लोगों का टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार्य हासिल किया, और वह भी एक सदी में सबसे खराब ज्ञात वैश्विक महामारी के सामने।
उन्होंने कहा कि पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था। भारत ने दो स्वदेशी कोविड-19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की।
पटेल ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नहीं देखी गई। स्वतंत्र भारत में इससे पहले कभी भी महिलाओं ने घर के निर्णय लेने में इतनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई हैं। घर-घर जल पहुंचने से कितने लाभ हुए, पहले जो बेटियां दूर पानी लाने जाती थी अब वो अपनी पढ़ाई को समय दे पा रही हैं क्योंकि अब उन्हें पानी लाने नहीं जाना पड़ता।
शौचालय के निर्माण से क्या हुआ? महिलाओं के प्रति अपराध घटे, बीमारियों से दूरी बढ़ी। मोदी सरकार ने 1121 लाख मीट्रिक टन अनाज गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया । आज साथ ही वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।
वहीं इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा हमारे लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में भारत सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारत अपनी पहचान खो रहा था, पर पिछले 9 वर्षों में भारत ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाई हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अटूट मेहनत का फल हैं।
हिमाचल प्रदेश में एम्स, आईआईएम, अटल टनल, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी सौगात प्रधानमंत्री जी ने हमें दी हैं। आज एम्स हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
जल शक्ति विभाग की अगर हम बात करें तो पिछले 3 वर्ष में हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार ने 850000 नल घर घर लगाए हैं जिसके कारण आज पानी घर-घर पहुंचा हैं।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस कार्यक्रम की भूमिका सभी के समक्ष रखते हुए कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है जिस प्रकार से पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश भर में काम किया है वह अतुल्य हैं। उन्होंने कहा की गरीब परिवार में जन्में मोदी जी ने गरीबों के कष्ट को समझा। बीमारी और इलाज से होने वाली समस्याओं और उनके आर्थिक परिणामों से गरीब डरता था, त्रस्त था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आयुष्मान भारत योजना शुरू करी जिससे हर गरीब को 5 लाख तक का इलाज करने के लिए पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया।
मीट में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल सिंह, पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजय सूद, चेतन ब्रागटा, रवि मेहता और करण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।
TAGGED: achievements, Central Government, counted, Prahlad Patel, Shimla, Union Minister
admin May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीबीएन के अस्पतालों में भी डॉक्टरों ने की डेढ़ घंटे की पेन डाउन हड़ताल..मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी
Next Article आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, बारिश का अलर्ट जारी,इस बार सामान्य से कम रहेगा मानसून
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?