By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुटलैहड़ में पात्र परिवारों को ही मिलेगा बीपीएल का लाभ, पंचायत स्तर पर हो रही जांच 
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुटलैहड़ में पात्र परिवारों को ही मिलेगा बीपीएल का लाभ, पंचायत स्तर पर हो रही जांच 
himachalNews

कुटलैहड़ में पात्र परिवारों को ही मिलेगा बीपीएल का लाभ, पंचायत स्तर पर हो रही जांच

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/09/06 at 4:04 PM
Share

ऊना/ राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल चयन के दूसरे चरण को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य वास्तविक रूप से जरूरतमंद और पात्र परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पंचायतों में पहले से शामिल बीपीएल परिवारों के अतिरिक्त नए पात्र परिवारों को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप बीपीएल चयन प्रक्रिया को केवल कागजी औपचारिकता नहीं बनाया गया है। कुटलैहड़ की पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों से सीधे संवाद कर परिवारों की वास्तविक आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

15 से 30 सितंबर तक जुड़ेंगे नए पात्र परिवार

विधायक ने बताया कि बीपीएल चयन के दूसरे चरण में 15 सितंबर के बाद 30 सितंबर तक नए पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार पहले बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाया है, लेकिन वर्तमान में पात्रता की श्रेणी में आता है, तो उसे प्रक्रिया के तहत शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि बीपीएल परिवारों के चयन में निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों से किए जा रहे सीधे संवाद के माध्यम से कई ऐसे परिवारों की पहचान हो रही है, जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सरकारी सहायता से वंचित रहे हैं।

2 अक्तूबर से योजनाओं का मिलेगा लाभ

विवेक शर्मा ने कहा कि आगामी 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बीपीएल परिवारों के लिए विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सरकार का उद्देश्य केवल परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करना नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, बीपीएल महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की सहायता तथा पात्र परिवारों को पक्के मकान जैसी योजनाओं का लाभ देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके अलावा पात्र परिवारों को स्वरोजगार और अन्य सहायता आधारित योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने का भी प्रयास किया जाएगा।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ की प्रत्येक पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में शामिल होना केवल एक प्रमाणपत्र हासिल करना नहीं है, बल्कि इससे पात्र परिवारों के लिए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वार खुलेंगे।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बीपीएल चयन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें और अपनी वास्तविक आर्थिक स्थिति से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक कमजोरी, जानकारी के अभाव या किसी अन्य कारण से कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

TAGGED: Una families in Kutlehar will receive BPL benefits
Chandrika September 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण को नई दिशा, 1.33 लाख सैनिकों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
Next Article पौधारोपण को जनअभियान बनाने की पहल, ‘एक पौधा कुटुंब के नाम’ के तहत पोर्टमोर स्कूल में रोपे पौधे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पौधारोपण को जनअभियान बनाने की पहल, ‘एक पौधा कुटुंब के नाम’ के तहत पोर्टमोर स्कूल में रोपे पौधे

Ago

पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण को नई दिशा, 1.33 लाख सैनिकों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

Ago

जापान रवाना हुए हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Ago

भक्ति और संस्कृति के रंग में सराबोर रहा नूरपुर, राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?