सोलन/योगेश शर्मा: डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। डीसी ने कहा कि जिला में धारा 144 लगा दी गई है और सभी को इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि जिला में 4 लाख 13 हज़ार 408 मतदाता है। इनमें से अर्की विधानसभा में 95,609 मतदाता, नालागढ़ विधानसभा में 91,746 मतदाता, दून विधानसभा में 71,143 मतदाता, सोलन विधानसभा में 86,171 मतदाता और कसौली विधानसभा क्षेत्र में 68,739 मतदाता है।
जिला में इस बार 2,13,283 पुरुष और 2,00,125 महिलाएं मत का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 579 मतदान केंद्र है,जिसमे शहरी 67,ग्रामीण 512 ,संवेदनशील 84 और अति संवेदनशील 30 मतदान केंद्र है। जिला में अर्की विधानसभा क्षेत्र में 133 मतदान केंद्र होंगे जिसमे 3 शहरी,130 ग्रामीण ,34 संवदेनशील और 3 अति संवेदनशील होंगे। नालागढ़ विस् में 115 मतदान केंद्र होंगे जिसमे से शहरी 9,ग्रामीण 106, संवेदनशील 15 और अति संवेदनशील 13 मतदान केंद्र है। दून विधानसभा में 98 मतदान केंद्र है जिसमे से शहरी 8,ग्रामीण 90,संवेदनशील 20 और अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र है। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 128 मतदान केंद्र है जिसमे शहरी 33,ग्रामीण 95,संवेदनशील 7 और अति संवेदनशील 2 मतदान केंद्र है। वहीं कसौली विधानसभा क्षेत्र में 105 मतदान केंद्र है,जिसमे शहरी 14,ग्रामीण 91 ,संवेदनशील 8 है।
चुनाव के दौरान हथियार रखने पर पाबंदी
जिला में चुनाव के दौरान हथियार रखने में भी पाबंदी लगाई गई है । डीसी ने कहा कि जिन लोगों के पास भी आर्म्स से उन्हें इस बार इसे जमा नहीं करवाना पड़ेगा। क्योंकि जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है उन्हें ही इस बार आर्म्स जमा करवानी होगी। ऐसे में यह रिकॉर्ड निकालने के लिए कमेटी बनाई गई है,लेकिन पुलिस आर्मी और जो लोग स्पोर्ट्समैन है वह आर्म्स अपने पास रख सकते हैं।
पुलिस भी चुनावो को लेकर तैयार
सोलन जिला में पुलिस भी इन चुनावो को लेकर तैयार है। एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि सोलन पुलिस के अधीन तीन विधानसभा क्षेत्र आते है । जिसके लिए करीब 1200 पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसमे हेड कांस्टेबल 125 , कांस्टेबल 695 और होम गार्ड के करीब 330 जवान इसमे रहेंगे।
