By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट, CM पर सदन को गुमराह करने का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट, CM पर सदन को गुमराह करने का आरोप
himachalpolitical

CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट, CM पर सदन को गुमराह करने का आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/12/19 at 9:43 PM
Share

धर्मशाला, संजु चौधरी ( TSN) विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नियम-67 के तहत विपक्ष की ओर से मांगी गई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चर्चा मांगी गई थी. सत्र के दूसरे दिन भी इसको लेकर चर्चा चली. इस दौरान जब मुख्यमंत्री अपना जवाब दे रहे थे उस कारण विपक्ष ने मुख्यमंत्री के जवाब से असंतोष जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने सरकार पर सदन में झूठ बोलने और सदन को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 67 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा मांगी थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के सभी विधायकों ने गंभीर आरोप सरकार पर लगाए थे. मुख्य रूप से एक्साइज पॉलिसी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप थे लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया और मुख्यमंत्री दाएं बाएं की बात कर रहे थे. जयराम ठाकुर ने कहा कि लगभग 40 मिनट से ज्यादा समय तक विपक्ष ने मुख्यमंत्री का जवाब सुना. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला ऐसे में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. वहीं पत्र बम के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक के दफ्तर से किसी व्यक्ति ने पत्र की तस्वीर वायरल कर दी इसको लेकर विधायक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि पत्र में क्या कंटेंट था उसके आधार पर जांच होनी चाहिए. इसके अलावा जयराम ठाकुर ने एडीबी प्रोजेक्ट्स में सरकार पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के भी आरोप लगाए हैं. इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के वक्त शिव धाम प्रोजेक्ट और धर्मशाला कन्वेंशल सेंटर के दो प्रोजेक्ट के लिए धनराशि आवंटित की गई लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है.

TAGGED: Dharamshala vidhansabha winter session
Chandrika December 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अमित शाह के साहिब पर दिए बयान पर गरमाई राजनीति…कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
Next Article मंडी में एक बार फिर डोली धरती, लगा 3.4 रिक्टर स्केल का झटका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?