संजु चौधरी, शिमला(TSN): भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावों के लिए तैयार रहती हे और पांच राज्यों के चुनावों मे पार्टी अच्छी जीत दर्ज करेगी। देश में इस समय पूरा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे बना हुआ है और पार्टी को इसका फायदा होगा और पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और लोक सभा चुनाव में भी फिर से जीत दर्ज करेगी। विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न ही नियत हैं। यह बात नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश मे झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई हैं। जो गारंटीया दी थी वो पूरी नहीं हुई हैं। दस महीने के कार्यकाल से ही जनता का इनसे मोह भंग हो गया हैं। ये गारंटियां बाकी प्रदेशों में नहीं चलेगी भाजपा इनकी झूठी गारंटियों को जनता के बीच ले कर जाएगी।
उन्होंने कहा कि वाटर सेस के मामले में प्रदेश सरकार केंद्र को दोषी ठहरा रही हैं और लोगों को गुमराह कर रही हैं। वाटर सेस के बारे मे केंद्र से जो पत्र आया हैं प्रदेश सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल मे कांग्रेस की सरकार ने व्यवस्थाओं को चकनाजूर कर दिया हैं। चार कॉरपोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों की तिथि जल्द तय होनी चाहिए। कांग्रेस को डर है की इसमें कंही क्रॉस बोटिंग न हो। इसी डर से ये इन चुनावों को टाल रहे हैं और इस वजह से इनमें काम ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर तरह से प्रदेश सरकार की मदद कर रही हैं। हर प्रोजेक्ट में सहायता कर रही हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी के नोटिस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ था उन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इनके कई मंत्री और नेता जे+ल की सला+खों के पीछे हैं और अब मुख्यमंत्री को ई डी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया हैं।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कही ये बात
सीएम की खराब सेहत पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हमारी कामना है की वे जल्द ही स्वस्थ हो कर वापिस आए। हम उनके स्वास्थय लाभ की कामना करते हैं।
