राकेश,ऊना(TSN): गत दिनों ज़िला भर में अंडर -14 और अंडर -19 की खेल कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्राओं ने सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने दोनों वर्गों में ज़िला की ओवरऑल ट्रॉफी अपने विद्यालय के नाम की। वहीं विद्यालय पहुचंने पर विजेता छात्राओं का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जिला गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के ऑल ओवर ट्रॉफी जीतने पर लड़कियों ने खुद ढोल बजाकर ट्रॉफी हाथ में उठाकर भांगड़ा डाला। इस दौरान स्कूल में खुशी का माहौल देखते ही बन रहा था। लड़कियों की ओर से हाथों में मेडल लेकर कतार में खड़े होकर एक संदेश देने की कोशिश की गई है की कड़ी मेहनत के दम पर टीचर के तबादला होने के बाद भी इन लड़कियों ने हौसला नहीं छोड़ा और खेलों में भाग लेकर जिला भर में ऑल ओवर ट्रॉफी गर्ल्स स्कूल ऊना ने अपने नाम की।
स्कूल प्रिंसिपल की माने तो दोनों वर्गों में ज़िला की ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त करना विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात हैं। कन्या विद्यालय की 12वीं की छात्रा वंशिका वशिष्ठ का जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 और अंडर 19 में चयन होना विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व की बात हैं।
