By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: समोसे पर राजनीति छोड़ प्रदेश हित की बात करें विपक्ष-अनिल गोयल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > समोसे पर राजनीति छोड़ प्रदेश हित की बात करें विपक्ष-अनिल गोयल
himachalpolitical

समोसे पर राजनीति छोड़ प्रदेश हित की बात करें विपक्ष-अनिल गोयल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/10 at 6:58 PM
Share

शिमला,10 नवंबर (TSN)-प्रदेश में विपक्ष दल भाजपा समोसे पर राजनीति करना छोड़ प्रदेश हित की बात करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कार्डिनेटर अनिल गोयल ने रविवार को शिमला से जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश हित की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि भाजपा नेता हिमाचल के हितों में रोड़े अटकाने का काम रहे है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) हिमाचल को बकाया एरियर की राशि जारी नहीं कर रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं को केेंद्र के समक्ष प्रदेश हित में ये मामला उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री लड़ रहे हिमाचल के हितों की लड़ाई

अनिल गोयल ने कहा कि बीबीएबी के 13066 मिलियन यूनिट बिजली का एरियर लंबित है,यदि ये प्रदेश को मिल जाता है,तो उससे यहां विकास कार्यो को गति मिलेगी।उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते दिनों केेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष स्पष्ट कर चुके है कि प्रदेश में केेंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम उर्जा नीति की अनुपालना नहीं कर रही है।ऐसे में यदि सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड प्रदेश की ऊर्जा नीति की अनुपालना नहीं करती है तब इस स्थिति में हिमाचल प्रदेश सरकार 210 मेगावाट लुहरी चरण-1, 382 मेगावाट सुन्नी परियोजना और 66 मेगावाट धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को अपने अधीन लेने के लिए तैयार है। राज्य सरकार इन परियोजनाओं पर हुए खर्च प्रतिपूर्ति एसजेवीएनएल को देने के लिए तैयार है। अनिल गोयल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेता सुर्खियों में रहने के लिए तथ्यहीन मामलों को उठा रही है, जिससे जनता को कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि समोसे पर राजनीति कर भाजपा नेता स्वयं हँसी के पात्र बन कर रह गए है।

शानन परियोजना की लीज अवधि समाप्त

अनिल गोयल ने कहा कि शानन परियोजना की 99 वर्षों की लीज की अवधि समाप्त हो गई है।इस परियोजना पर अब हिमाचल सरकार का पूर्णत: अधिकार है।भले ही पंजाब सरकार उच्चतम न्यायालय में गई है लेकिन यह तय है कि अंत में यह परियोजना हिमाचल सरकार को ही मिलेगी। मुख्यमंत्री इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।

TAGGED: Media Coordinator of All India Congress Committee, Shimla Anil Goyal
Chandrika November 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जांच अधिकारियों के लिए किया साइबर अपराध प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next Article राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर लगाया महाराष्ट्र की जनता को गुमराह करने का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा

Ago

संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी

Ago

हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Ago

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?