नालागढ़ :जगत सिंह – प्रदेश के साथ साथ उपमंडल नालागढ़ के अंतर्गत किसानों की सैकड़ो बीघा जमीन पर खड़ी मक्की व धान की फसल यूरिया खाद ना होने के चलते बर्बादी की कगार पर आ चुकी है किसान हर रोज दफ्तरों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में किसान खड़े होते हैं,लेकिन अंत में अधिकारी कहते हैं कि आज खाद नहीं आई और आप कल आइए। इसके चलते उपमंडल नालागढ़ के किसान लगातार पिछले 15 दिनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और हर रोज लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने के बाद बिना खाद से ही घर वापस लौट जाते हैं जिसको लेकर किसानों में खासा रोष देखा जा रहा है ।
किसानों का कहना है कि यूरिया खाद न मिलने के चलते सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बादी की कगार पर आ चुकी है, क्योंकि पिछले चार-पांच सालों से लगातार इसी तरह से यूरिया खाद समय पर नहीं मिलती है और उनकी फसलें बर्बाद हो जाती है ।उन्होंने कहा है कि सरकार समय रहते यूरिया खाद उपलब्ध करवा दें नहीं तो किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी फसल तबाह हो जाएगी। बता दें कि उप मंडल नालागढ़ के पहाड़ी हल्के राम शहर चंगर क्षेत्र और बद्दी बरोटीवाला के किसान यूरिया खाद ना मिलने के चलते खासे परेशान हैं । पहले किसान यूरिया खाद व अन्य कीटनाशक दवाइयां पंजाब हरियाणा एवं चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों से खरीद लेते थे,लेकिन अब इस बार यूरिया खाद ना पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ में मिल रही है जिसके चलते पूरी फसलें बर्बाद होने की कगार पर है । किसानों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से जल्द यूरिया खाद को उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
