बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में कोर्ट की ओर से दिया गया निर्णय एक सराहनीय और ऐतिहासिक फैसला है। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने जिला मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कही।
अंजना धीमान ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से बेहतर कार्य किया गया है। आपदा के दौरान भी सरकार ने बेहतर कार्य किया। जिसके चलते लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं पार्टी प्रत्याशी के हार के कारणों को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की हार कुछ लोगों के कारण हुई है। जिसकी समीक्षा पार्टी की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईहैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस दौरान आह्वान किया है कि पार्टी की एकजुटता के लिए कार्य करें वही इस बैठक में अन्य विभिन्न मसलों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने को लेकर आवाज बुलंद की गई।
