नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- सिरमौर जिला के धौलाकुआं में धान खरीद का कार्य जोरों पर चला हुआ है । इस धान खरीद केंद्र में अभी तक किसानों से करीब 4306 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
धान खरीद केंद्र के प्रभारी गोविंद ठाकुर ने बताया कि 3 अक्टूबर को सरकार के दिशा निर्देश अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा यहां धान की खरीद शुरू की गई है जो 26 दिसंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद यहां किसानों से धान खरीदा जा रहा है और सरकार के निर्देशानुसार 48 घंटे के भीतर किसानों का पैसा उनके खाते में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्र में किसान जब धान लेकर पहुंचते हैं तो APMC द्वारा धान की जांच की जाती है और यदि धान में अधिक नमी है तो किसान यहां मौके पर ही धान सुख सकता है उसके लिए यहाँ विशेष व्यवस्था की गई है ।वहीं उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि किसान सुखाकर ही अपना धान खरीद केंद्र में लाएं ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। गौरतलब है कि धौला कुआं में पहली मर्तबा खाद एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की खरीद की जा रही है इससे पहले यहां FCI द्वारा धान खरीदा जाता था।
