बीबीएन : जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के गांव अंबका स्थित एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हा+दसे में महिला कमला देवी पत्नी ताराचंद निवासी अंबका बरोटीवाला की दर्द+नाक मौ+त हो गई।
जानकारी के अनुसार दंपत्ति कार में गाँव अंबका से बरोटीवाला की ओर आ रहे थे,तो अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में हा+दसे की सूचना दी।जिसके बाद बरोटीवाला पुलिस स्टेशन की टीम मौक़े पर पहुँची ।मौक़े पर महिला की मौ+त हो गई थी जबकि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सीएचसी नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है,जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा ।थाना प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि हा+दसे की सूचना मिली थी, जिसमें महिला की मौ+त हुई है, जबकि व्यक्ति को भी चोट पहुँची है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
