संजीव महाजन,नूरपुर: भारत सरकार की ओर से चलाई गई परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के तहत आईटीएनजी स्कूल के प्रधानाचार्य, बच्चों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नीरज चढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए इस कार्यक्रम से बहुत से लोग जागरूक हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार युवाओं के विषय को लेकर आगे बढ़ रही हैं जो बहुत ही सराहनीय हैं। मैं सरकार के सराहनीय कार्य के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
स्कूल छात्रा भानवी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा एक बहुत अच्छा कार्यक्रम चलाया है इसलिए हम सब बच्चे उनका धन्यवाद करना चाहते हैं।
स्कूल प्रधानाचार्य नीरज चड्डा ने कहा कि हमारे शिक्षक और छात्र;छात्राओं ने प्रधानमंत्री की ओर से संचालित ई परीक्षा कार्यक्रम में भाग लिया हैं और उन्हें सरकार की ओर स्व सम्मानित किया गया हैं। यह सरकार की ओर से एक सराहनीय कदम है और हमारा देश अपने लक्ष्य को पूरा करेगा ।
स्कूल अध्यापिका शिफाली ने कहा कि हम सभी अध्यापक और बच्चे प्रधानमंत्री से सम्मानित होकर अपने आप में गर्व महसूस करते हैं। हम प्रधानमंत्री का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें यह अवसर प्रदान किया और हमें सम्मानित किया।
