भावना शर्मा: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। ऐसे में यहां दर्शनों के लिए कई यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी पहुंच रहे हैं और मंदिर के सामने रिल्स बना रहे हैं। इस सब पर रोक लग सके इसके लिए केदारनाथ धाम मंदिर समिति ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को मंदिर परिसर ओर मंदिर के सामने रिल्स ओर वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करने को लेकर पत्र लिखा हैं।
बता दें कि अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें एक महिला यूट्यूब पर केदारनाथ मंदिर के सामने अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करती हुई नज़र आई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी लोगों की इस वीडियो को लेकर सामने आई, जिसके बाद केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यह कड़ा कदम उठाया गया हैं।
केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं में से कुछ श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के परिसर ओर मंदिर के सामने यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो और इंस्टाग्राम रिल्स बनाई जा रही हैं।इसकी वजह से यात्रा पर आए हुए तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ देश विदेश में रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही हैं। अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी इन वीडियोज को लेकर लोगों के सामने आ रही हैं।
मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि केदारनाथ मंदिर के परिसर और मंदिर के सामने धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉर्ट्स,वीडियो और इंस्टाग्राम नरिल्स बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए जिससे कि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना घटे।
