राहुल चावला, मैक्लोडगंज: तिब्बत में हमारे जो भी भाई-बहन हैं, सभी कै+दी हैं, वे अपने मन से कुछ नहीं कर सकते। यह बात तिब्बतियन वुमन एसोसिएशन (टीडब्ल्यूए) की अध्यक्ष तेन्जिन डोलमा ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कै+दी न्याय दिवस पर मैक्लोडगंज के मुख्य चौक में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान चीनी सरकार की ओर से तिब्बतियों पर किए जा रहे अत्याचारों को फोटो के माध्यम से दर्शाया गया। तेन्जिन डोमला ने कहा कि तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, इस बारे जागरूकता फैलाने के लिए हम यह दिवस मना रहे हैं।
तिब्बत आजादी आंदोलन को ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिले, तिब्बत में जल्द शांति हो और तिब्बत को आजादी मिले और हम सब वहां पर जा सकें।
चीनी अत्या+चार विश्व को दिखाने की जरूरत : तेन्जिन
टीडब्ल्यूए की प्रोजेक्ट ऑफिसर तेन्जिन येलसेल ने कहा कि चीन सरकार तिब्बती लोगों के साथ अन्याय और ज्यादती कर रही हैं। तिब्बत में रह रहे लोगों के अधिकारों का हनन करके उन्हें जे+लों में डाला जा रहा हैं। तिब्बती लोग जो अत्या+चार सह रहे हैं, वो पूरे विश्व को दिखाने की जरूरत हैं,इसके लिए हम जागरूकता फैला रहे हैं। तिब्बती कै+दियों को चीनी जे+लों से छोड़ा ही नहीं जाता, यदि छोड़ भी दें तो वो मा+रे जाते हैं।
