शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट कर्मचारी संघ की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक भीम सिंह चौहान अध्यक्ष की अध्यक्षता में शिमला में संपन्न हुई । जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कारपोरेट सेक्टर की बाकी बचे हुए कर्मचारियों को जल्द सरकार पेंशन दे क्योंकि इसमें 2004 में जो नोटिफिकेशन की गई थी, उसे बहाल किया जाए और कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा तुरंत प्रदान की जाए ।
भीम सिंह चौहान ने कहा कि कॉर्पोरेट कर्मचारी संघ कई बार मुख्यमंत्री से भिन्न-भिन्न स्थानों में मिल चुके हैं । सभी कर्मचारियों की सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द पेंशन की नोटिफिकेशन जारी की जाए ताकि बाकी बचे कर्मचारी राहत की सांस लें ।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हाल ही में जो त्रासदी हिमाचल में घटी है उसके लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया की हमारा योगदान भी वित्तीय रूप में सरकार को दिया जाना चाहिए इसलिए जल्द ही सभी कर्मचारी ₹1000 अंशदान अपने जिला के के कैशियर के पास जमा करवा कर स्टेट बॉडी को भेजें।
