रोहड़ू-: पंचायत समिति रोहड़ू के अंतर्गत आने वाले सभी 15 वार्डों की मतगणना शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई।
घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर-01 दलगांव से गीता ने 1373 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरुचि को 720 मतों के अंतर से पराजित किया। वार्ड नंबर-02 पुजारली नंबर-3 से अनीता कुमारी 1137 मत हासिल कर 491 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर-03 लोअर कोटी से रीतू कुमारी ने 1348 मत प्राप्त कर 638 मतों की जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-04 शील से सुरेश सिंह 822 मतों के साथ 260 मतों से विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर-05 कुई से कुशल कुमार ने 687 मत प्राप्त कर 103 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-06 भलाडा में मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां रामलाल झींगटा ने 874 मत प्राप्त कर शरीफ कुमार को मात्र 17 मतों से हराया।वार्ड नंबर-07 टिक्कर से अमन 1077 मतों के साथ 306 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर-08 सीमा रणटाड़ी से अशोक कुमार ने 1140 मत हासिल कर 134 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-09 करासा से देशराज 1248 मतों के साथ 358 मतों के अंतर से विजयी रहे।वार्ड नंबर-10 अढ़ाल में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां प्रभा ने 1272 मत प्राप्त कर सुनीता रैटका को केवल 32 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर-11 ब्रासली से रजा ठाकुर ने 1396 मत हासिल कर 672 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-12 धराड़ा से अंजू देवी 1463 मतों के साथ 486 मतों से विजयी रहीं।वार्ड नंबर-13 भलूण से स्वीटी कैथ ने 1639 मत प्राप्त कर 735 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-14 कटलाह से कुसुम लता 1062 मतों के साथ 543 मतों से विजयी रहीं। वहीं वार्ड नंबर-15 पुजारली नंबर-4 से ज्ञानपति ने 1131 मत प्राप्त कर 159 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
