By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म
himachalpolitical

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/31 at 7:56 PM
Share
मंडी ,धर्मवीर -:पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी ने जनता ने कांग्रेस को मात्र एक सीट देने का रिवाज शुरू किया था और यह आज नगर निगम की जनता ने भी यह रिवाज कायम कर दिया है। अब भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में यहाँ से कांग्रेस का बेजा यानी बीज ही खत्म देगी। यह बात आज पूर्व सीएम ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा के जश्न के दौरान कही।
 इस दौरान जयराम ठाकुर सूबे के सीएम पर भी बरसते हुए नजर आए। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते कहा कि पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मंडी से कांग्रेस की झोली में मात्र एक-एक सीट ही जा रही है और मंडी से एक सीट जीतना ही कांग्रेस ने अपना रिवाज भी बना लिया है। कांग्रेस का यह रिवाज आज निगम चुनावों में भी देखने को मिला और कांग्रेस यहां भी एक सीट पर ही सिमट गई। भाजपा को मंडी से लगातार मिल रहे इस समर्थन को सीएम सुक्खू सहन नहीं कर पा रहे हैं और आज वे मंडी के नाम से भी नफरत करने लगे हैं।इस मौके पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंचायती राज के चुनावों में भी भाजपा को प्रदेश में बढ़त मिली है और 70 प्रतिशत भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए हैं। लेकिन कांग्रेस यह मानने को तैयार तक नहीं है। लेकिन आज जिस तरह से निगम के चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, उससे साफ जाहिर हो गया है, अब जनादेश कांग्रेस नहीं भाजपा के साथ खड़ा है। इन चुनावों के माध्यम से जनता ने कांग्रेस को सीधा संदेश दे दिया है कि अब सत्ता से बाहर होने का समय बहुत नजदीक आ गया है।
TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika May 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची
Next Article पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ

Ago

हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची

Ago
CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?