Shimla, 4 October -:ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 06 से 08 अक्टूबर, 2025 तक कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री अनिरुद्ध सिंह 06 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे चियोग, दोपहर 1 बजे धलैउ, दोपहर 2.30 बजे तलाई तथा 3.30 बजे कढरब में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वह सायं 4.30 बजे नाला में पंचायत घर का शुभारंभ करेंगे।
07 अक्टूबर को वह दोपहर 12 बजे कुफरी बाजार, दोपहर 2 बजे जुग्गर, 3 बजे सतोग और सायं 4.30 बजे धरेच में जनसमस्याओं से अवगत होंगे।
08 अक्टूबर को मंत्री प्रातः 11.30 बजे बनी, दोपहर 1 बजे शालोघाट और 3 बजे बेखलटी में जनता से मिलेंगे। इसके बाद सायं 4 बजे मखड़ोल पंचायत घर का शुभारंभ करेंगे और स्थानीय समस्याएं सुनेंगे।
