Nurpur, 4 October –पीएम श्री बख्शी टेक चंद कन्या विद्यालय नूरपुर में आपदा प्रबंधन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नूरपुर क्षेत्र के 11 स्कूलों से 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने भूकंप, भूस्खलन, आग जैसी आपदाओं से बचाव पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया।एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आई आपदा ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है। सरकार का प्रयास है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
