मंजूर पठान,चंबा (TSN): प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई आपदा के बीच लगातार राहत और बचाव कार्य प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा हैं। एक और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रियों को भी प्रदेश के हर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए भेजा जा रहा हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे ।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोटी में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के पहुंचने पर एपीएसईए के राज्य सलाहकार संजीव कुमार अत्री की ओर से पुष्प गुच्छ देकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वहीं इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर चुराह की जनता की ओर से पंचायती राज मंत्री के समक्ष कई तरह की समस्याएं रखी गई। वही पंचायती राज मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना, और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
वहीं दूसरी ओर एपीएसईए राज्य सलाहकार संजीव कुमार अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटी में ब्लॉक खोलने की मांग रखी गई, ताकि पंचायत प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों को सामना न करना पड़े। इस मौके पर संजीव कुमार अत्री के साथ कई पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज मंत्री के साथ भेंट की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से परमेश ठाकुर,धर्म पाल अत्रि, महिंदर पाल राठौर,युगल किशोर,ठाकुर सिंह चौहान,राजीव कुमार, राकेश कुमार, अन्य लोग उपस्थित रहे।
