By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत मिले 1,164.53 करोड़, डॉ. राजीव बिंदल ने जताया आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत मिले 1,164.53 करोड़, डॉ. राजीव बिंदल ने जताया आभार
himachalpolitical

हिमाचल उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत मिले 1,164.53 करोड़, डॉ. राजीव बिंदल ने जताया आभार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/07 at 1:56 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला (TSN) : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए औद्योगिक विकास योजना – 2017 के वास्ते 1,164.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आबंटन को बुधवार को मंजूरी दी हैं। यह राशि हिमाचल को देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि इस घोषणा के लिए हम केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बड़ी घोषणा से हिमाचल प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हम स्मरण करवाना चाहेंगे कि इससे पूर्व में जब स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे तो 2002 में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के लिए औद्योगिक पैकेज की घोषणा सोलन की एक रैली से की गई थी। इसके बाद सोलन औद्योगिक क्षेत्र के नक्शे पर उभरा।
उन्होंने कहा उसके बाद जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो हिमाचल प्रदेश को स्पेशल कैटिगरी स्टेट का दर्जा दिया गया, जिससे हिमाचल प्रदेश को 90:10 की सहायता मिलनी शुरू हुई। इससे हिमाचल प्रदेश को बहुत बड़ा फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट केंद्र सरकार द्वारा दिए गए, जिसमें बल्क ड्रग पार्क, एम्स जैसे अनेकों प्रोजेक्ट है इन सभी प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
बिंदल ने कहा कि उद्यौगिक विकास योजना के तहत 774 इकाइयां पंजीकृत की गई और अतिरिक्त धनराशि उन्हें मिलेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं भी स्थित विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में उनके पर्याप्त विस्तार पर सभी पात्र नई और मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को संयंत्र में निवेश के 30 प्रतिशत की दर से ऋण (सीसीआईआईएसी) तक पहुंच के लिए केंद्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा और 5 करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा वाली मशीनरी भी दी जाएगी। इकाइयां व्यावसायिक उत्पादन, संचालन शुरू होने की तारीख से अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए भवन और संयंत्र और मशीनरी के बीमा पर 100 प्रतिशत बीमा प्रीमियम की प्रतिपूर्ति के लिए भी पात्र हैं।
TAGGED: 1, 164.53 crore, himachal, Industrial Development Scheme, Shimla, Uttarakhand
admin September 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंचायती राज मंत्री ने किया चुराह विधानसभा का दौरा, कोटी में सुनी लोगों की समस्याएं
Next Article ऊना की स्नेक कैचर दामिनी ने एक बार फिर पकड़ा भारी भरकम अज़गर, रेक्स्यु कर जंगल में छोड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?