नूरपुर (संजीव महाजन): हरियाणा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। आए दिन यहां कोई न कोई तेंदुए का शिकार होता रहता है। ऐसा ही एक मामला ज्वाली विधानसभा में सामने आया है। जहां एक आदमखोर तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने यहां एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और अभी भी वह उसी महिला के घर के पास दूसरे शिकार की तलाश में घात लगाए बैठा है। तेदुएं के घर के आस पास होने गांव के जो लोग मृत महिला के घर शोक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं उनमें डर ओर दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बग्गा में तेंदुए ने घर के बरामदे में सोई महिला पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया। गनीमत यह रही कि महिलाओं की नजर तेंदुए पर पड़ गई नहीं तो आदमखोर तेंदुआ उन महिलाओं को भी अपना शिकार बना लेता। महिलाओं ने शोर मचाया ओर शोर को सुनकर अन्य लोग वहां आ गए जिस पर तेंदुआ भाग निकला। पीड़ित परिवार तो काफी डरा हुआ है ओर घर के अंदर ही रहने को मजबूर है। बुधवार रात को भी इसके बारे में कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा को सूचित किया गया।
