नूरपूर (संजीव महाजन): ज्वाली विधानसभा के विकास खंड नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत नगरोटा सूरियां के वार्ड नंबर 5 में बुधवार देर शाम एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। करतार सिंह पुत्र खयाली राम के मकान में अचानक आग लगने से उनके मकान की छत और मकान के पीछे का हिस्सा जलकर राख हो गए। इस आगजनी से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना पंचायत वार्ड सदस्य को मिलने के बाद इसके बारे में जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ओर नगरोटा सूरियां के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग ज्यादा फैल जाने पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ज्वाली को फोन किया गया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। मौके पर नायब तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो व पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी, पूर्व प्रधान संजय महाजन मौके पर पहुंच चुके थे।
नायब तहसीलदार ओर पटवारी को यह आदेश जारी हुए है कि इस आगजनी की घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए कि कितना नुकसान इस घटना से हुआ है। नायब तहसीलदार ने मौके पर राहत के तौर पर पीड़ित को 5000 रुपए राहत राशि प्रदान की है।
