By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चम्बा के इस स्कूल में धरने पर बैठे अभिभावक.. बोले अध्यापक उपलब्ध करवाए वरना बंद करें स्कूल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > चम्बा के इस स्कूल में धरने पर बैठे अभिभावक.. बोले अध्यापक उपलब्ध करवाए वरना बंद करें स्कूल
educationhimachal

चम्बा के इस स्कूल में धरने पर बैठे अभिभावक.. बोले अध्यापक उपलब्ध करवाए वरना बंद करें स्कूल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/09 at 5:31 PM
Share

चम्बा:मंजूर पठान(TSN)-शिक्षकों की कमी से जूझ रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ा प्रथम में विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंच रहे हैं।अभिभावक बच्चों को भेजने के बजाय खुद स्कूल में डेरा डाल रहे हैं और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।इसका कारण स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होना है।उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग अभिभावकों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं।बार-बार मांग उठाने के बावजूद शिक्षकों के पद नहीं भरे जा रहे हैं।

पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात

दरअसल, स्कूल में पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात है,जबकि विद्यार्थियों की संख्या 82 है।इन दिनों स्कूलों में एफए द्वितीय की परीक्षाएं चल रही हैं।अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं।ऐसे में उन्होंने स्कूल में आकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की राह चुनी है।वे शिक्षकों की तैनाती को लेकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।जब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार सरकार और विभाग से आवाज उठा चुके हैं,लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है।अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचेंगे, तब तक रोजाना स्कूल परिसर में डेरा डालेंगे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।

कई बार सरकार और विभाग को बताया..नहीं मिला समाधान

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार सरकार और विभाग से आवाज उठा चुके हैं,लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है।अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचेंगे, तब तक रोजाना स्कूल परिसर में डेरा डालेंगे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूल में एक ही अध्यापक होने से बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह नहीं हो रही है। इससे बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है।स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज,सदस्य नंदलाल,हिना,पुष्पा, अजय कुमार,मुकेश कुमार,बीना देवी,वार्ड सदस्य परशुराम, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार,लेख राज और केवल कृष्ण ने सरकार से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाए।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी का कहना ये

उधर,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सूरत राम ने बताया कि विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है।उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।अभिभावकों का कहना है कि स्थानीय नेताओं को भी इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है परंतु किसी भी नेता ने आज तक स्कूल में चल रही व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में बच्चों के भविष्य दिन प्रतिदिन अंधकार में डूब रहे हैं।

TAGGED: Chamba Government Primary School Bharada
Chandrika August 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सियासी हलचल…कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कुलदीप राठौर, कई नेताओं से भी की मुलाकत
Next Article IGMC में डॉक्टरों और नर्सों के 489 पद भरने की मंजूरी.. एमएस राहुल राव ने जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?