By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया गया पार्टी का झंडा, लोकसभा चुनावों को लेकर की गई यह अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया गया पार्टी का झंडा, लोकसभा चुनावों को लेकर की गई यह अपील
himachalpolitical

ऊना में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया गया पार्टी का झंडा, लोकसभा चुनावों को लेकर की गई यह अपील

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/04/06 at 5:15 PM
Share
राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में गुरुवार को बीजेपी के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर  हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंदर कंवर सहित तमाम पार्टी नेता भी इसमें शामिल हुए। स्थापना दिवस की शुरुवात पार्टी का झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ की गई। दीप प्रज्वलित कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान स्थापना दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपना संबोधन भी दिया गया जिसे सभी पार्टी वर्करों और नेताओं ने वर्चुवली सुना।
 हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की आज देश भर में सभी कार्यकर्ता और सभी पार्टी से जुड़े लोग भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं जिसके लिए सभी कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व को वह बधाई देते हैं। उन्होंने कहा जिस प्रकार हम अपने परिवार में बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं उसी प्रकार हम पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज हमारी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया हैं और 9 वर्ष में हम प्रवेश कर चुके हैं। 9 वर्षों में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विकास योजना पर हम चर्चा करेंगे और होने वाले लोकसभा चुनावों में पहले से और ज्यादा सीटें जीत सके इस पर भी चर्चा की जाएगी।
अविनाश राय खन्ना ने इस मौके पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की विरोध तभी होता है जब मौजूदा सरकार की ओर से गए वादों को पूरा नहीं किया जाता हैं। उन्होंने कहा मैंने तभी कहा था कि यह सुक्खू नहीं दुक्खु की सरकार हैं। सरकार लोगों की सुविधा के लिए नए दफ्तर व कॉलेज या कार्यालय खोलती हैं, क्योंकि जैसे-जैसे पॉपुलेशन बढ़ती है उसी प्रकार लोगों के काम भी बढ़ते हैं। तो उसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दफ्तर,कॉलेज और स्कूल खोले थे ताकि लोगों को अपने काम करवाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में ना जाना पड़े। उनके काम आसानी से हो सके लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही यह सभी दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों तक को बंद कर दिया जिससे अब लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग सरकार के इस फैसले से काफी निराश हैं। आज हर वर्ग इस सरकार से दुखी हैं।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले 80 साल तक की उम्र के लोगों को पेंशन दिए जाने की बात कही थी और उसको लेकर भी उन्होंने कई पैरामीटर्स खड़े कर दिए गए थे। उस समय भी बहुत से लोग पेंशन नहीं ले सके थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही 60 साल की उम्र वालों को पेंशन देने का वायदा किया था और उनको पेंशन दी भी गई हैं, लेकिन इन्होंने जो लोगों से वायदे किए हैं उनमें से कोई भी वायदा अभी तक पूरा नहीं किया गया हैं। बजट सैशन में भी इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई है सिर्फ चलते हुए कार्यों को बंद करके जनता के ऊपर एक ओर प्रहार किया गया हैं। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता से फिर से एक बार बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिए जाने की अपील की हैं ताकि देश के विकास की गति को आगे ले जाया जा सके।
TAGGED: BJP, elections, hoisted, Lok Sabha, Party flag, una
admin April 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महाराष्ट्र के मटर की बढ़ती डिमांड से अन्य राज्यों में पहाड़ी मटर की डिमांड में गिरावट
Next Article प्रदेश में शुरू हुआ भाजपा का वॉल राईटिंग कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?