बद्दी : जगत सिंह -बद्दी के तहत बीती रात हुई तेज बारिश के कारण मानपुरा नदी भी उफान पर आ गई थी । मानपुरा खंड में पुल के निर्माण को लेकर पोकलेन मशीन काम कर रही थी, जिसके बाद नदी का बहाव एकदम से तेज हो गया और पोकलेन समेत पटेल कंपनी का गार्ड नदी में बुरी तरह से फंस गए ।
आसपास के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मानपुर पुलिस थाना को सूचित किया ।मानपुरा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे का रेस्क्यू कर पोकलेन में फंसे गार्ड की जान बचाई गईं। अगर समय रहते पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। तो गार्ड की जान भी जा सकती थी । हालांकि तेज बहाव के कारण पोकलेन मशीन और उसके साथ सामान नदी में बहुत दूर तक बह गया। जिसके कारण पटेल कंपनी को लाखों के नुकसान होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
