शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को परेशानी आने वाली है। दरअसल अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बता दें कि आईजीएमसी शिमला के डॉक्टर काले बिल्ले लगा कर काम कर रहे हैं।
4 अक्टूबर को 250 डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। जिसके चलते मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सरकार ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अकादमिक भत्ता 7500 से 18000 रुपए कर दिया है। लेकिन मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को अभी भत्ता जारी नहीं किया गया।
