बरोटीवाला (सोलन)/जगत सिंह: दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान ‘आपका बेटा आपके द्वार’ के तहत आज गांव छतीपुरा कुंजहाल का दौरा किया। जहां भाजपा और दूंन के मौजूदा विधायक की दमनकारी नीतियों से तंग आकर कई परिवारों ने कोंग्रेस का दामन थाम लिया। राम कुमार ने कहा कि पहले भी कई परिवार भाजपा को छोड़ व मुझसे प्रभावित हो कर कोंग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
कई परिवार अभी चुनाव आचार संहिता का इंतज़ार कर रहे हैं। जो लोग आज भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हुए, उनमे मुख्य रूप में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रीमा कुमारी, पूर्व पंच भीम सिंह, पिव पंच दिलबाग सिंह, पूर्व पंच कुलदीप राणा, पुतवा पंच नंद लाल, पिछले पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी ब्यासा देवी ओर मंधाला पंचायत से पंच गोलडी शामिल रहे। चौधरी राम कुमार ने सभी को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा।
