By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिर्फ 3% डीए बढ़ोतरी से नाराज़ पेंशनर, सुक्खू सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सिर्फ 3% डीए बढ़ोतरी से नाराज़ पेंशनर, सुक्खू सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी
himachalNews

सिर्फ 3% डीए बढ़ोतरी से नाराज़ पेंशनर, सुक्खू सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/17 at 8:06 PM
Share

मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित मांगें पूरी न होने पर सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को मंडी शहर में आयोजित विरोध रैली में पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे शिमला में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

 

सेरी चौक पर हुए धरने में 17 इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पहले पड्डल मैदान से सेरी मंच तक पेंशनरों ने आक्रोश रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केवल 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने के हालिया ऐलान को “उंट के मुंह में जीरा” करार दिया।

संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। तीन साल से संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक तक नहीं बुलाई गई और न ही 7वें वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि “100 महीनों से अधिक का महंगाई भत्ता बकाया है, जबकि सरकार ने केवल 3 प्रतिशत डीए देकर कर्मचारियों को भ्रमित करने का काम किया है।फेडरेशन के मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि 2016 से 2021 तक की देनदारियां भी अब तक लंबित हैं और सरकार इस पर बात करने से भी बच रही है। उन्होंने कहा कि “अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो राज्य स्तरीय रैली में पेंशनर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।”

TAGGED: Mandi Pensioners
Chandrika October 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अनुज शर्मा बने एएसआई…मां के संघर्षों ने गढ़ी सफलता की मिसाल
Next Article बिलासपुर में शुरू हुआ आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, 78.73 करोड़ की लागत से मिलेगा बेहतर जल निकासी समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?