बीबीएन/जगत सिंह – पूरे भारत देश के साथ-साथ नालागढ़ में भी 41 वा अखिल भारतीय पेंशनर दिवस धूम-धाम से मनाया गया । जिला पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा नालागढ़ के रविदास मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें व्योवृद्ध पेंशनर और बतौर रिटायर्ड रेंज ऑफिसर बंत राम सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बता दें कि कार्यक्रम में जिला पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष केडी शर्मा भी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय पेंशनर दिवस पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । जिनमें 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जहां हिमाचल प्रदेश में बनी नई कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी गईं। वही सरकार के घोषणा पत्र के मुताबिक ओपीएस 10 दिन के भीतर लागू करने की भी मांग उठाई गई और कहा गया कि सरकार में उनका विश्वास है कि वह पहले ही विधानसभा सत्र में सरकार ओपीएस को लागू कर देगी।
