राहुल चावला, धर्मशाला: शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल के मध्य खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को देखने आए दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामें के पीछे की वजह यह थी कि लोगों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। स्टेडियम में जगह ना होने के कारण हज़ारों लोग गेट के बाहर ही रह गए और स्टेडियम का गेट बंद कर दिया गया।
जिन दर्शकों को स्टेडियम में आने से रोका गया उन्होंने जमकर गेट पर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने इस दौरान अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यहां पुलिसकर्मी और आर्मी जवानों के साथ है दर्शकों की गहमागहमी भी हुई। दर्शक पुलिस जवानों के साथ यहां बहस बाजी करते हुए नजर आए और उनसे स्टेडियम के अंदर प्रवेश देने की बात उन्होंने की दर्शकों ने आरोप लगाए कि मैच के लिए टिकट भेज दी गई लेकिन स्टेडियम में जगह नहीं हैं।
इस दौरान गुस्साए हुए लोगों ने गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। क्रिकेट मैच में वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप दर्शकों ने लगाए। वहीं इस दौरान पुलिस और आर्मी के जवान स्थिति को संभालते हुए नज़र आए।
