राहुल चावला,धर्मशाला: कांगड़ा के साथ लगते नदरुल गांव में बहती नदी में शुक्रवार को 2 प्रवासी युवकों की डूबने से मौ+त हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के रहने वाले युवक मजदूरी का काम करने के लिए यहां आए थे।
शुक्रवार दोपहर को कुरुक्षेत्र के चार युवक गांव के साथ लगती नदी में नहाने के लिए निकल गए,जहां पानी के तेज बहाव के कारण दो युवकों की डूबने से मौ+त हो गई।
